तकनीकी समाधान

फ्री डोनेम कैसे लेऔर ब्लाॅग में कैसे Add करें ?
डोनेम क्या होता है ?
मित्रो इन्टरनेट की दुनिया में वेबसाइट और ब्लॉग को चलाने के लिए आपके पास एक पहचान अथवा  एक नाम होना चाहिए,जिसे डोनेम के नाम से जाना जाता है। वेबसाइट और ब्लॉग को चलाने के लिए आपके पास डोनेम होना बहुत जरूरी है। डोनेम कई प्रकार का होता है। परन्तु इस पर मैं ज्यादा चर्चा नहीं करूँगा।यह डोनेम खरीदा भी जाता है जिसकी कीमत ज्यादा और कम हो सकती है।
यहाँ मैं आपको यह बताने वाला हूँ कि इस डोनेम को फ्री में खरीद कर ब्लॉग या वेबसाइट में Add कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
वैसे तो कई वेबसाइट फ्री में डोनेम देतीं हैं परन्तु मैं यहाँ एक वेबसाइट की बात करूंगा। जिसका नाम है Freenom। यह वेेेबसाइट  डोनेम फ्री और cash दोनों से प्रदान करती है।
Google पर जायें और freenom type करें।तो यह विण्डो खुल जायेगी
उसके बाद freenom नाम देखकर उस पर क्लिक करें। तब आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी।
 इस विण्डो में आप अपना कोई भी डोनेम ब्लॉग के नाम से मिलता-जुलता चुनकर लिखे जैसे onlysolution1
मैने type किया है। उसके बाद check Availability पर click करे। फिर आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी। 
जब ये विण्डो खुल जाये तब इसमे से अपना कोई भी मन पसंद डोनेम  चुने और Get it New पर click करें। जैसे मैंने onlysolution1.tkके सामने Get it new पर click करके select किया है। अब check out पर click करें। अब आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी।
अब इसमें अपनी इच्छा के अनुसार 12 manths @ Free तक आप कोई भी Option चुने और continue पर click करें। अब आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी। 
ये जो corner में आपको three line दिखाई दे रही है उन पर click करके साइन इन करें यदि आपका इसमें नहीं है तो साइन अप करके इसे बना ले।जब आप साइन हो जायें तब यह विण्डो खुल कुछ इस तरह दिखाई देगी।

इसके services option पर जाकर click करें। अब आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी। 


अब इसमें से my Domain पर click करें तो आपके यह विण्डो खुलेगी।
इसमें अपनी सभी Detail भरकर नीचे Blank खाने right click करके conform oder पर click करें। तब आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी। 
अब आपको डोनेम फ्री में मिल गया। अब ये नीला जो आपको हाईलाईट दिखाई दे रहा है। इस पर click करें। तब आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी। 
अब जो new दिखाई दे रही है उसके पास Manage Domain पर click करें। तब आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी। 

इस विण्डो में आप Manage Freenom DNS पर click करें तो आपके सामने यह विण्डो खुल जायेगी। 

इस विण्डो मे +More Record पर 5 बार click करें। तो इसी प्रकार के 5 Record और बन जायेंगे। फिर जहाँ A Option दिखाई दे रहा है वहाँ पर click करके केवल CNAME दो Record में भरें। तो आपके सामने कुछ इस तरह से दिखाई देगा।
अब आप अपने ब्लॉग  को खोले और उसकी Settings में जाकर Basic को select करें ।
अब इस विण्डो में दिखाई दे रहे +Set up a third -part url for your blog पर click कीजिए। और अपना डोमेन  www.onlysolution.tk भरकर save पर click कीजिए। तो यहाँ  इस तरीके से यह error दिखाई देगा।
अब इसमें जो नीचे www से googlehosted.com तक का जो data दिखाई दे रहा है उसे हम Freenom की साइट पर 6 Record बनाके आये उसमें यहाँ से copy करके भरेंगे।तो कुछ इस प्रकार से भरा हुआ दिखाई देगा। 

अब इसमें ये चारो data भरने के बाद बाकी बचे चार Record के Target वाले खानो में 216.239.32.21, 216.239.34.21, 216.239.36.21, 216.239.38.21 को उपरोक्त अनुसार Fill करें। अब save changes पर click करें। सही भरे जाने पर इस तरह दिखाई देगा।
अब अपने ब्लॉग को खोले और settings के Basic में दिखाई दे रहे save पर click करें। अब आपको कोई error message  दिखाई नहीं देगा।
अब अपने ब्लॉग के डोनेम edit में click करके उसमें दिखाई दे रहे Redirect पर Blank खाने में click करें। save दें। 
अब आपका ब्लॉग डोनेम के साथ चालू है। ध्यान रहे कि इसमें  आप अपनी पोस्ट ही डालें किसी की भी copy न करें वरना आपका Google adsense account  approval नहीं  होगा। Google adsense account कैसे बनाते हैं इसके बारे में अगली पोस्ट में बताऊंगा। तब तक के लिए नमस्कार मित्रों। 















No comments:

Post a Comment